गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को मधुबन के पीरटांड़ में आयोजित ‘मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन-2026‘ में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के साथ रहकर जीवन जीने वाला आदिवासी समाज आगे बढ़े, इस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज दूसरे सभी समाजों का सम्मान करते हुए अपने उत्थान के लिए प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने महासम्मेलन का समर्थन करते हुए आदिवासी समाज को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और सोमेश सोरेन भी मौजूद रहे।



