भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का ऐलान, 2027 में बड़े पर्दे पर मचेगा खौफ

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जल्द ही एक नए और डरावने अवतार में दर्शकों के सामने आने वाली हैं. अभिनेत्री एक नई हॉरर फ्रेंचाइजी ‘जानी दुश्मन – डर के आगे मौत है’ में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं. इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स और अलमाइटी मोशन पिक्चर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.

मां-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी

फिल्म का निर्देशन अरशद सैयद कर रहे हैं. इसकी कहानी ब्रिटेन यानी यूके की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी. फिल्म में मां-बेटी के गहरे रिश्ते को अलौकिक घटनाओं, डरावने अनुभवों और परिवार के पुराने रहस्यों के साथ जोड़कर दिखाया जाएगा. कहानी में इमोशन और हॉरर का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को डराने के साथ भावनात्मक रूप से भी जोड़ सकता है.

हॉलीवुड के मशहूर स्टंट स्पेशलिस्ट भी जुड़े

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके स्टंट विशेषज्ञ पीटर पेड्रेरो भी काम करेंगे. वह ‘द कॉन्ज्यूरिंग’, ‘हैरी पॉटर’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं. ऐसे में फिल्म के एक्शन और डरावने दृश्यों को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं.

2027 में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म की कहानी और इसकी अंतरराष्ट्रीय टीम इसे खास बनाती है. हालांकि, अभी फिल्म से जुड़ी बाकी स्टारकास्ट और अन्य जानकारियां सामने आना बाकी हैं. मेकर्स इसे साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि भूमि पेडनेकर का यह हॉरर अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है.

 

Share This Article