जमशेदपुर : ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को जमशेदपुर में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता लोकतंत्र की मर्यादा और शांति-व्यवस्था के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ इसमें सहभागिता की। इस यात्रा में उमड़ा जनसमूह बताता है कि

हम सभी लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में अपनी आवाज उठाते रहेंगे। पदयात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



