रांची : मेयर रौशनी खलखो ने गुरुवार को दिव्ययान तालाब का निरीक्षण कर छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, जल की स्थिति और छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर वार्ड संख्या 4 के पार्षद अमित मुंडा, निगम की टीम, दीपक साह, समिति के सतीश मुंडा, संजय मिर्धा, चंदन मिर्धा, सूरज कुमार, किट्टी, अर्जुन मिर्धा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



