256 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे थे तस्कर, पुलिस ने कार समेत एक को दबोचा, दो फरार

पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सफेद कार से 256 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, पीछा कर एक तस्कर गिरफ्तार; दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News: पलामू में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सफेद कार से 256 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार युवक की पहचान गढ़वा जिले के सोनपुरवा निवासी चिंटू कुमार कहार उर्फ राजा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर की रात सूचना मिली थी कि गढ़वा की तरफ से एक सफेद कार में मादक पदार्थ लेकर कुछ लोग बिक्री के लिए आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने किनी पेट्रोल पंप के पास शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच शुरू कर दी।

इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए सुकरी बस्ती से पहले कार को रोक लिया।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया। कार की तलाशी लेने पर तीन पैकेट में रखा 256 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के पास से 10 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और सफेद कार भी जब्त की है।

इस मामले में चैनपुर थाना में कांड संख्या 229/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।