जिसके साथ बैठकर पी शराब, उसी दोस्त ने कर दी हत्या! कतरास मर्डर केस में 2 गिरफ्तार

धनबाद के कतरास में मुन्ना पांडेय हत्याकांड का खुलासा: 15-20 हजार रुपये के लालच में दोस्तों ने ही पार्टी के बहाने गला रेतकर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad News: धनबाद के कतरास में मुन्ना पांडेय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने वाले दोनों मृतक के परिचित थे और अक्सर उसके साथ उठते-बैठते थे।

पुलिस के मुताबिक, मुन्ना पांडेय ने दुर्गा पूजा के दौरान 15 से 20 हजार रुपये कमाए थे। इसकी जानकारी उसके दोनों परिचितों को थी। इसी रकम को हासिल करने के लालच में उन्होंने हत्या की साजिश रची।

28 अक्टूबर की रात दोनों आरोपी पार्टी के बहाने मुन्ना के घर पहुंचे। खाने-पीने के दौरान पार्टी का खर्च भी मुन्ना ने ही उठाया। इसके बाद जब मुन्ना नशे की हालत में सो गया, तो दोनों घर में रखे रुपये तलाशने लगे।

इसी बीच कांसे का बर्तन गिरने से आवाज हुई और मुन्ना की नींद खुल गई। पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने पहले डिश केबल के तार से उसका गला दबाया और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सोनू कुमार राय उर्फ बजरंगी और मिथुन गोप को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।