गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं उद्घाटन और शिलान्यास किया

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में ₹1,941 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बारापुला फेज-3 से पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दिल्ली की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इसके तहत ₹1,635 करोड़ की लागत से बना बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 दिल्लीवासियों को समर्पित किया गया। अमित शाह ने कहा कि इससे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी होगी, जिससे आवागमन सुगम होगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी बचेगा।
साथ ही, मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास का भी शिलान्यास किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।