Latest Newsबिहारजनता सब देख रही है, 2024 तक यह सिलसिला जारी रहेगा ;...

जनता सब देख रही है, 2024 तक यह सिलसिला जारी रहेगा ; CBI की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM of Bihar) राबड़ी देवी (Rabri Devi) के पटना स्थित आवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पहुंचने और पूछताछ करने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिलसिला 2024 तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई केंद्र में मंत्री हो या बिहार (Bihar) का मंत्री हो क्या कोई नौकरी दे सकता है क्या।

BJP को आईना दिखाने वालों के खिलाफ ED और CBI कार्रवाई कर रही- Tejashwi Yadav

पटना (Patna) में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि BJP को आईना दिखाने वालों के खिलाफ ED और CBI जैसी एजेंसी कार्रवाई कर रही है, जनता सब देख रही है।

उन्होंने कहा कि BJP के साथ रहने या उनके साथ जाने वाले राजा हरिश्चंद्र (Raja Harishchandra) हो जाते हैं। इसके कई उदाहरण भी उन्होंने दिए।

राबड़ी देवी के पुत्र तेजस्वी यादव ने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बन रही थी तभी मैं कहा था कि यह होता रहेगा।

जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे तब रेलवे को काफी मुनाफा हुआ था

उन्होंने कहा कि जब लालू प्रसाद (Lalu Prasad) रेल मंत्री थे तब रेलवे को काफी मुनाफा हुआ था। जब कोई गलती हुई ही नहीं है तो इसमें चिंता करने की क्या बात है।

इससे पहले CBI ने सोमवार को पूर्व रेल मंत्री लालू यादव और अन्य से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आगे की जांच के लिए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की।

इस मामले में राबड़ी देवी, लालू प्रसाद और अन्य को दिल्ली की एक अदालत ने 15 मार्च को तलब भी किया है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...