महाठग : नोट डबल करने के नाम पर 300 लोगों से ठग लिये 5 करोड़ रुपए, पुलिस ने…

उस निवेश में उसने इतनी अधिक राशि ब्याज के तौर पर देनी शुरू कर दी, जिसमें एक साल में ही ब्याज मूलधन से अधिक मिल जाता था। इस लालच में आकर लोगों ने अपने रुपये लगा दिए

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के Jamshedpur में महा ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है बताया जा रहा है कि रुपये डबल करने के नाम पर एक महाठग ने शहर के 300 लोगों से 5 करोड़ रुपये ठग लिये।

ठगी (Cheating) के शिकार किसी एक व्यक्ति ने मानगो थाने में इसे लेकर केस दर्ज कराया तो मामले का खुलासा हुआ।

ठगी का आरोप मानगो सहारा सिटी के डेल्टा निवासी रेयान पर लगा है। उसकी कार पुलिस ने जब्त कर ली है।

मानगो में ग्रीनवैली के मो. फहद मंजर के बयान पर रेयान के खिलाफ थाने में अमानत में ख्यानत का केस दर्ज किया गया है।

इसमें पैसे लेने की तिथि 26 फरवरी 2022 से लेकर 5 फरवरी 2023 तक की बताई गई है।

पुलिस ने दी डिटेल जानकारी

मानगो थाना (Mango Police Station) प्रभारी के अनुसार, आरोपी रेयान के खिलाफ लगभग 300 लोगों की शिकायत आई है कि उसने अपनी कंपनी खोलने के बाद उसमें लोगों से रुपये निवेश कराए।

उस निवेश में उसने इतनी अधिक राशि ब्याज के तौर पर देनी शुरू कर दी, जिसमें एक साल में ही ब्याज मूलधन से अधिक मिल जाता था। इस लालच में आकर लोगों ने अपने रुपये लगा दिए।

पहले तो लोगों को पैसे मिलते रहे। इसमें ऐसे भी लोग थे, जिनलोगों ने 50 से 70 लाख रुपये तक दांव पर लगा दिए। अचानक फरवरी से उसने रुपये देने बंद कर दिए।

घर पर लोगों ने किया हंगामा

बताया जाता है कि रुपये बंद होने के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

लोग हुजूम बनाकर उसके घर पर पहुंचने लगे और पैसों की मांग करने लगे।

इसको लेकर तीन बार पुलिस को हस्तक्षेप कर लोगों को रेयान के मानगो के सहारा सिटी से हटाकर थाना ले जाना पड़ा था।

TAGGED:
Share This Article