Latest NewsUncategorizedअतीक की बीवी शाइस्ता की तलाश हुई और तेज, जल्द पुलिस...

अतीक की बीवी शाइस्ता की तलाश हुई और तेज, जल्द पुलिस…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद (Ateek Ahmed) की मोस्टवांटेड पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को खोजने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं, जो जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस के सूत्र बताते हैं कि हर रोज पुलिस को शाइस्ता (Shaista) के बारे में नए सुराग मिलते हैं, लेकिन वह गायब हो जा रही है। पुलिस की पकड़ से वह अभी दूर है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस प्रयागराज (Prayagraj) के साथ कौशांबी जनपद में जगह-जगह छपा मार रही है। कई घरों में खोजबीन के साथ गंगा और यमुना के कछारी इलाके में ड्रोन कैमरे के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी वह पकड़ से दूर है।

कई राज्यों, शहरों में छापामारी (Raid) के बाद एक बार फिर प्रयागराज और कौशाम्बी के कई गांवों में तलाश शुरू हुई। पुलिस को सुराग मिली थी कि अतीक की पत्नी कौशाम्बी के कछारी इलाकों में छिपी हो सकती है।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन (Search Operation) शुरू किया। रिहायशी इलाकों के साथ खंडहर, जंगल और नदी के किनारे पुलिस टीमें छापामारी को पहुंची।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अतीक की अधिकतर रिश्तेदारियां खुल्दाबाद, कौशांबी, कोखराज और संदीपन घाट के गांवों में हैं। पुलिस को भनक लगी की वह गंगा के कछार में छिपी है। पुलिस ने कौशांबी के खालसा, उजैहिनी समेत कई गांवों में छापेमारी की, लेकिन शाइस्ता का पता नहीं चला।

प्रयागराज में कई मुस्लिम बाहुल्य इलाके हैं, जहां अतीक के परिवार का खासा दबदबा माना जाता है। साथ ही गंगा पार और यमुनापार के इलाकों में भी उसके तमाम जानने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह जिले में ही कहीं छिपी है और लगातार ठिकाने बदल रही है।

सूत्र बताते हैं कि उमेश हत्याकांड (Umesh Murder Case) में शामिल जो लोग भी अब तक पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, वे मारे ही गए हैं। ऐसे में शाइस्ता पुलिस पर भी विश्वास नहीं कर पा रही है।

सफेदपोश लोगों ने अपना राज खुलने के डर से अतीक की हत्या करवाई

पति अतीक और देवर अशरफ (Atiq and Brother-in-law Ashraf) की हत्या के बाद परिवार में वो ही सबसे बड़ी सदस्य है। ऐसे में चार बेटों को संभालने की जिम्मेदारी भी उस पर है। हो सकता है इसीलिए शाइस्ता कोई खतरा मोल न लेना चाहती हो। यही वजह है कि शाइस्ता बेटे असद और पति अतीक के जनाजे में भी नहीं पहुंची।

संभावना जताई जा रही है कि कुछ सफेदपोश लोगों ने अपना राज खुलने के डर से अतीक की हत्या (Murder) करवाई है। ऐसे में शाइस्ता को भी डर है कि वह इस वक्त अगर सरेंडर करती है, तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। ऐसे में शाइस्ता सरेंडर के लिए सही समय का इंतजार कर रही है।

ज्ञात हो कि विधायक राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal Murder Case) के गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को हत्या के बाद से ही माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है।

शौहर अतीक और देवर के जनाजे में नहीं पहुंची शाइस्ता

परवीन के ऊपर अब 50 हजार का इनाम घोषित है। उसकी खोजबीन में पुलिस और STF की कई टीमें लगी है, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।

शाइस्ता अपने बेटे असद के एनकाउंटर (Encounter) में मारे जाने के बाद भी सामने नहीं आई। शौहर अतीक और देवर की हत्या हो गई, लेकिन वह जनाजे में नहीं पहुंची।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...