खाना बनाने के दौरान फटा कुकर, महिला झुलसी

दुर्घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में महिला को इलाज के लिए कोटालपोखर (Kotalpokhar) डॉक्टर के पास ले गये

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: प्रखंड के मयूर कोला निवासी धनराम साहा की 50 वर्षीय पत्नी उमिला देवी सोमावर की सुबह खाना बनाने के क्रम में बुरी तरह झुलस गई।

बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी मिट्टी के चुल्हे पर प्रेसर कुकर (Pressure Cooker) में दाल पका रही थी। इसी क्रम में प्रेसर कुकर का ढक्कन फट गया।

जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी। गर्म दाल के छींटें पड़ने से महिला का चेहरा, हाथ और आंख बुरी तरह से झुलस गया है।

दुर्घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में महिला को इलाज के लिए कोटालपोखर (Kotalpokhar) डॉक्टर के पास ले गये। जहां फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।

Share This Article