झारखंड : पति संग मिलकर प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, डेड बॉडी को चार टुकड़ों में…

दोनों आरोपियों ने बताया कि 20 मार्च को उन्होंने विक्की को शराब पिलाई, फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद विक्की के शव को आरी से चार टुकड़े किए।

News Update
4 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: क्रूरता की भी एक हद होती है। यह कैसा प्रेम कि पति संग मिलकर प्रेमिका प्रेमी को पहले मौत के घाट उतार दे और उसकी डेड बॉडी (Dead Body) के साथ वीभत्स व्यवहार करे।

जमशेदपुर (Jamshedpur) की सोनारी (Sonari) में ऐसु ही घटना सामने आई है। बताया जाता है कि एक कथित प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर ओडिशा के प्रेमी युवक की हत्या करने के बाद शव के चार टुकड़े कर दिए।

इसके बाद चारों टुकड़ों को अलग-अलग इलाके में फेंक दिया। मृतक का नाम डमरुधर महंती उर्फ विक्की है।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतक की पत्नी ने थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिसिया जांच में सामने आया कि मृतक जमशेदपुर आया है।

इसके बाद ओडिशा (Odisha) से पुलिस जमशेदपुर पहुंची और आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे गिरफ्तार हुए आरोपी

दरअसल ओडिशा के रायरंगपुर वार्ड नंबर 7 निवासी डमरूधर महंती उर्फ विक्की 20 मार्च से लापता था। विक्की की पत्नी इनूश्री महंती ने 13 अप्रैल को मामले की शिकायत स्थानीय थाना में की थी।

मामले की छानबीन करते हुए रविवार को ओडिशा पुलिस जमशेदपुर पहुंची और कथित प्रेमिका सोनारी की खुशबू सागर और उसके पति कमलकांत सागर को गिरफ्तार किया।

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर विक्की के सिर को कमलपुर-बोड़ाम थाना बॉर्डर के जामबनी और शरीर के पेट वाले हिस्से को पटमदा के ठनठनी घाटी के पास से एक बैग में बरामद किया।

पुलिस शरीर के अन्य हिस्से को टाटा-रांची हाईवे पर चांडिल के पास तलाश रही है।

खुशबू से विक्की का था अवैध संबंध

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि विक्की का खुशबू से अवैध संबंध था। इसके आधार पर पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस की मदद से छापेमारी शुरू की और खुशबू और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि दोनों विक्की के साथ मिलकर देह व्यापार का अवैध धंधा करते थे। इसको लेकर विक्की पूर्व में जेल भी जा चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया था।

जेल से आने के बाद वह दोनों को ब्लैकमेल कर रुपये की मांग कर रहा था। इसी से परेशान होकर दोनों ने विक्की को मार दिया।

इस तरह किया मर्डर

दोनों आरोपियों ने बताया कि 20 मार्च को उन्होंने विक्की को शराब पिलाई, फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद विक्की के शव को आरी से चार टुकड़े किए।

एक हिस्सा (घुटना से पैर तक) डोबो एवं दूसरा हिस्सा (घुटना से कमर तक) टाटा-रांची मार्ग पर, तीसरा पटमदा थाना क्षेत्र के ठनठनी घाटी में (कमर से छाती तक) एवं चौथा हिस्सा (छाती से सिर) कमलपुर थाना क्षेत्र के जामबनी में जामबनी-सुसनी के बीच पुलिया के नीचे फेंक दिया था।

अभी शव के दो ही टुकड़े मिले हैं

पुलिस ने शव के दो टुकड़ों को बरामद कर लिया है। अन्य दो टुकड़े नहीं मिले हैं। पुलिस खुशबू और कमलकांत को साथ लेकर शव के अन्य टुकड़ों की तलाश में लगी हुई है।

ओडिशा से फॉरेंसिक की टीम भी जमशेदपुर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। ओडिशा पुलिस शव के टुकड़ों को अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।

TAGGED:
Share This Article