Homeझारखंडहेमंत सोरेन ने झारखंड में शुरू की एयर एम्बुलेंस सेवा, कहा- स्वास्थ्य...

हेमंत सोरेन ने झारखंड में शुरू की एयर एम्बुलेंस सेवा, कहा- स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयर एम्बुलेंस सेवा (Air Ambulance Service) का शुभारंभ किया।

मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ गई है। सरकार का प्रयास है कि सबके लिए स्वास्थ्य सेवा बराबर होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि मरीज की स्थिति काफी खराब हो जाती है और अस्पताल (Hospital) ले जाते वक्त वह दम तोड़ देता है।

हेमंत सोरेन ने झारखंड में शुरू की एयर एम्बुलेंस सेवा, कहा- स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ी-Hemant Soren started air ambulance service in Jharkhand, said – another link added in the field of healthcare

सोरेन ने कहा…

सरकार ने यह सुविधा इसलिए शुरू की है कि मरीज या दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कितने ही जवानों को Airlift कर अस्पताल पहुंचाया गया। आज वो जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं।

सोरेन ने कहा कि कोरोना काल (Corona Period) ने बहुत कुछ सिखाया है। आपातकाल में कई नयी और पुरानी चीजें समझने को मिलती हैं। आज यह सेवा लाकर लोगों को किफायती दर पर दूसरे राज्य के बेहतर अस्पताल में इलाज हो सकेगा।

कई जिले जैसे धनबाद, दुमका, गढ़वा व गिरिडीह में Airport है और वहां ट्रायल भी हो चुका है। वहां रनवे बनाने का भी निर्देश दिया चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रयास से बेहतर चीजें निकलकर सामने आती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजतक स्वास्थ्य सेवा पर कई टीका टिप्पणी की गई लेकिन हमने यहां की विभिन्नता में भी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की है। आज झारखंड की सड़कों पर सैकड़ों एम्बुलेंस दौड़ती है, जिन पहाड़ी क्षेत्रों में एम्बुलेंस नहीं जा पाता वहां हमने Bike Ambulance की शुरुआत की है और आज एयर एंबुलेंस की शुरुआत हुई है।

हेमंत सोरेन ने झारखंड में शुरू की एयर एम्बुलेंस सेवा, कहा- स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ी-Hemant Soren started air ambulance service in Jharkhand, said – another link added in the field of healthcare

200 से 250 लोग अबतक दिए गए नम्बर पर लोग संपर्क कर चुके हैं

रिम्स को लेकर अखबारों में कई खबरें छपती रहती है। हाई कोर्ट (High Court) की तरफ से भी टिप्पणी की जाती है लेकिन आज रिम्स में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले मशीन लगाएं गए हैं।

हमारे सामने बहुत चुनौतियां है। इससे लड़ने की जरूरत है। इसकी शुरुआत की घोषणा होते साथ लोगों के बीच उत्सुकता है। 200 से 250 लोग अबतक दिए गए नम्बर पर लोग संपर्क कर चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। एयर एंबुलेंस काफी दिनों से इसकी जरूरत झारखंड को थी। ऐसे में जब भी हम इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाते थे तो उनके मन में यह बात आई कि क्यों न स्थायी तौर पर इसकी शुरुआत की जाए।

इस मौके पर मंत्री बादल, विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) के अलावा विनय चौबे, अरुण कुमार समेत विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

हेमंत सोरेन ने झारखंड में शुरू की एयर एम्बुलेंस सेवा, कहा- स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ी-Hemant Soren started air ambulance service in Jharkhand, said – another link added in the field of healthcare

कहां जाने के लिए कितने पैसे लगेंगे

झारखंड के प्रमुख शहरों में यह सेवा 24 घंटा उपलब्ध रहेगी। रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, गिरिडीह जमशेदपुर सहित कई जिले शामिल हैं। एयर एंबुलेंस के लिए रांची से दिल्ली का किराया पांच लाख रुपये होगा।

रांची से मुंबई जाने के लिए सात लाख रुपये देने होंगे। रांची से चेन्नई के लिए आठ लाख, रांची से कोलकाता (Kolkata) के लिए तीन लाख खर्च करने पड़ेंगे। रांची से हैदराबाद के लिए सात लाख लगेंगे।

रांची से बनारस (Ranchi to Banaras) जाने के लिए तीन लाख 30 हजार रुपये देने होंगे। रांची से लखनऊ के लिए पांच लाख रुपये लगेंगे जबकि रांची से तिरुपति के लिए आठ लाख रुपये देने होंगे। इसके अलावा देश के किसी दूसरे हिस्से के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा लेने पर प्रति घंटा एक लाख 10 हजार अतिरिक्त देना होगा।

हेमंत सोरेन ने झारखंड में शुरू की एयर एम्बुलेंस सेवा, कहा- स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ी-Hemant Soren started air ambulance service in Jharkhand, said – another link added in the field of healthcare

कहां-कहां मिलेगी सेवा

रांची में रांची के अलावा धनबाद, दुमका, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर और गिरिडीह से यह सेवा मिलेगी।कंफर्म करने पर दो घंटे के भीतर एयर एंबुलेंस आपके लिए उड़ान भरने को तैयार रहेगा।

इस सेवा में अच्छी बात यह है कि Re-Schedule करने की भी सुविधा मिलेगी। Air Ambulance में तमाम जरूरी उपकरणों के साथ चिकित्सक की भी सुविधा मिलेगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...