Latest Newsझारखंडरामगढ़ राष्ट्रीय लोक अदालत में 2050 मामलों का निष्पादन

रामगढ़ राष्ट्रीय लोक अदालत में 2050 मामलों का निष्पादन

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रामगढ़ व्यवहार न्यायालय (Ramgarh Civil Court) में शनिवार को डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेश कुमार गौतम के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन किया गया।

इस लोक अदालत में कुल 2050 मामलों का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर किया गया है। इस लोक अदालत में केस के सभी पक्षकारों (Parties) को नोटिस के माध्यम से बुलाया गया था।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेश कुमार गौतम (Brijesh Kumar Gautam) ने डालसा के सचिव दिलीप राजेश्वर तिर्की को एक महीने पहले ही प्रिकॉन्सिलेशन सिटिंग शुरुआत करने का निर्देश दिया था।

लोक अदालत में बैंक रिकवरी से संबंधित 1200 मामले आए

साथ ही 7 बेंच का गठन कर मामलों के निष्पादन हेतु पहल करने को कहा था। इस लोक अदालत में कुल सेटेलमेंट अमाउंट 2 करोड़ 80 लाख 92 हजार 319 रुपए तय की गई है।

लोक अदालत में बैंक रिकवरी (Bank Recovery) से संबंधित 1200 मामले आए थे । जिसमें से 218 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल सेटलमेंट अमाउंट 16062027 तय की गई। अपराध के सुलहनीय मामले 355 लाए गए थे, जिनमें से 336 का निष्पादन किया गया।

जिसका सेटेलमेंट अमाउंट 1843712 रुपए तय की गई। बिजली बिल से संबंधित पांच मामले थे, जिनमें से तीन का निष्पादन किया गया। जिसका सेटेलमेंट अमाउंट 52000 रुपए तय किया गया।

नारकोटिक्स से संबंधित 6 मामले लोक अदालत में आए

MACT के 16 मामले में से आठ का निष्पादन किया गया। इसका सेटेलमेंट अमाउंट 53 लाख 90000 तय किया गया। वैवाहिक विवाद (Matrimonial Dispute) से संबंधित 55 मामले थे।

इनमें से 32 मामलों का निष्पादन हुआ। narcotics से संबंधित 6 मामले लोक अदालत में आए थे। जिनमें से 5 का निष्पादन किया गया। जिसका सेटेलमेंट अमाउंट 9 लाख 56 हजार तय किया गया।

224 मामलों का निष्पादन हुआ

Civil Case एक मामला निष्पादित किया गया। ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) से संबंधित 1165 मामले निष्पादित किए गए। जिसमें सेटेलमेंट अमाउंट 12 लाख 12 हजार 33 रुपए तय किया गया।

Revenue के 55 मामलों का निष्पादन लोक अदालत में हुआ। सरकारी सेवा और उनके पेंशन से संबंधित तीन मामलों का निष्पादन हुआ। जिसका सेटेलमेंट अमाउंट 18 लाख 65 हजार 330 रुपए तय किया गया। पानी के बिल से संबंधित 224 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसका फुल सेटेलमेंट अमाउंट (Settlement Amount) 7 लाख 11 हजार 217 रुपए तय किया गया।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...