Latest Newsझारखंडआपसी विवाद में हमला, इलाज के दौरान महिला की मौत

आपसी विवाद में हमला, इलाज के दौरान महिला की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम बिगहा में 5 मई को आपसी विवाद (Mutual Dispute) में हुए जानलेवा हमला में गंभीर रूप से घायल दर्शनी देवी (Darshani Devi) की बुधवार को रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते चलें घटना के बाद से महिला का इलाज रांची में चल रहा था।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

महिला का शव बुधवार की शाम उसके गांव पहुंचा। शव पहुंचने के बाद मृतका के परिजन व ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए।.

जिसके बाद गुरुवार की सुबह 7 बजे शव (Dead Body) को कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पुरनाडीह चौक पर रख उक्त मार्ग को जाम कर दिया गया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। परिजन पुलिस से नामजद अभियुक्त बसंती देवी को अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

डेढ़ घंटे के बाद हटा जाम

सड़क जाम की खबर मिलने पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव भी जामस्थल पर पहुंचे और वहां पहले से मौजूद थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह (Anil Kumar Singh) के साथ परिजनों को समझा बुझा कर लगभग डेढ़ घंटे के बाद जाम को हटवाया। इसके बाद उक्त मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...