Latest Newsझारखंडप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया नमन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने भी नेताजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

उरांव ने कहा कि नेताजी स्वामी विवेकानंद की सार्वभौमिक भाईचारे, समाज सेवा और राष्ट्रवाद पर आधारित शिक्षाओं से बहुत अधिक प्रभावित थे।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से प्रभावित होकर, नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए और एक जानदार कांग्रेसी थे।

उन्होंने दो बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

वह अपने साथी पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ एक समाजवादी, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माता थे।

 उनके अदम्य साहस,वीरता और पराक्रम के लिए पूरा देश उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है।

आलोक दूबे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेताजी को कई बार जेल जाना पड़ा।

लेकिन पूर्ण स्वराज का उनका संकल्प कमजोर नहीं हुआ।

उनके प्रसिद्ध शब्द “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा“ ने भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले लाखों युवाओं को प्रेरित किया।

लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि नेताजी ने विचार और कर्म की स्वतंत्रता का अनुकरण किया।

वह एक ज़बरदस्त क्रांतिकारी थे।

आज, जब भारत कट्टरतावादी ताकतों के हमले से गुजर रहा है, जिन लोगों का हमारे स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं था।

वे नेताजी की विरासत को चुनावी लाभ के लिए अपने अनुकूल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजेश गुप्ता ने कहा कि  नेताजी ने जिस भारत का सपना देखा था। उसे साकार करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...