कोडरमा में युवती ने फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड, घरेलू विवाद के कारण उठाया ऐसा कदम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : कोडरमा थाना (Koderma Police Station) क्षेत्र में इंदरवा के सलैयडीह में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।

बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद (Domestic Dispute) के कारण युवती ने ऐसा कदम उठाया।

सोमवार की रात को उसने फांसी लगा ली।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा

मंगलवार सुबह दरवाजा खोला, तो देखा कि फांसी लगाकर पंखे से झूल रही थी। कोडरमा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Share This Article