Homeझारखंडरांची में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

रांची में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: ईद-उल-अजहा (Bakrid ) पर गुरुवार की सुबह रांची और आसपास क्षेत्रों के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज (Bakrid Namaz) अदा की गई।

इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद (Happy Bakrid) दी। कुछ जगहों पर मस्जिद के बाहर भी नमाज अदा की गई। इस दौरान रांची पुलिस भी बेहद सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर सुबह पांच बजे से ही पुलिस बल मुस्तैद है।

भारी बारिश की वजह से यह फैसला लिया गया

रांची में ईद उल अजहा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। हालांकि, तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश (Rain) की वजह से थोड़ी खलल जरूर पड़ी।

बारिश की वजह से ही रांची के हरमू रोड ईदगाह में कई वर्षों के बाद नमाज अदा नहीं की गई। अंजुमन इस्लामिया (Anjuman Islamia) ने यह तय किया कि ईदगाह में इस बार नमाज अदा नहीं की जाएगी।

भारी बारिश की वजह से यह फैसला लिया गया। रांची के मेन रोड, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, बरियातू, कांके, पिठोरिया, अरगोड़ा सहित तमाम मस्जिदों में हल्की बूंदाबांदी के बीच ईद उल अजहा (Eid ul Azha) की नमाज अदा की गई।

पुलिस अलर्ट, सभी थाना प्रभारी रहे मौजूद

बकरीद को देखते हुए राजधानी के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ ड्रोन की टीम (Drone Team) को भी तैनात किया गया था। सभी थाना प्रभारी नमाज के वक्त अपने अपने इलाकों में भ्रमणशील रहे।

रांची में दो हजार पुलिस बलों की तैनाती की गई है। खासकर वैसे ही इलाके जहां बकरीद के समय पूर्व में सामाजिक सौहार्द्र (Social Harmony) बिगड़ा था, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर पुलिस के द्वारा रखी जा रही है। रांची पुलिस के द्वारा एक दिन पूर्व ही यह संदेश जारी कर दिया गया था कि अगर कोई भी सामाजिक सौहार्द्र (Social Harmony) को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...