चाईबासा में दो IED और 17 स्पाईक होल बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) के टोंटो थाना के तुम्बाहाका से पटातारोब जाने वाले जंगली रास्ते के समीप से दो आईईडी और 17 पीस स्पाईक होल (IED & 17 Pcs Spike Hole) बरामद किया है।

बरामद IED में एक पांच किलो और एक तीन किलो का बताया गया है।

SP आशुतोष शेखर ने गुरुवार को बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी और स्पाईक होल (IED and Spike Hole) लगाया था।

सुरक्षा बलों के सर्तकता से चलाया जा रहा है अभियान

लेकिन सुरक्षा बलों के सर्तकता से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नक्सलियों (Maoists) के खिलाफ सफलताएं मिल रही है।

SP ने बताया कि गत 27 जून से एक अभियान टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका ,अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थाना के कुईड़ा एवं मारादिरी गांव के सीमावर्ती क्षेत्र (Border area) में प्रारंभ किया गया है।

TAGGED:
Share This Article