Latest NewsUncategorizedGo First एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें 6 जुलाई तक कीं रद्द

Go First एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें 6 जुलाई तक कीं रद्द

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: नकदी संकट (Cash Crunch) से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी Go First Airline ने सभी उड़ानें अब 6 जुलाई तक रद्द कर दी हैं।

दिवाला समाधान प्रक्रिया का सामना कर रही Airline के उड़ानों का परिचालन 3 मई से बंद है।

इससे पहले कंपनी की उड़ानें 30 जून तक के लिए रद्द की गई थी, तब से उड़ानें रद्द होने की अवधि कई बार बढ़ाई जा चुकी है।Go First एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें 6 जुलाई तक कीं रद्द Go First Airlines cancels all its flights till July 6

जल्द ही टिकट बुकिंग बहाल करने में सफल होंगे

कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

कंपनी ने Tweet कर बताया कि परिचालन संबंधी कारणों से 6 जुलाई तक प्रस्तावित Go First की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

Go First ने कहा है कि हम टिकट बुकिंग (Ticket Booking) जल्द ही बहाल करने में सफल होंगे।

कंपनी ने बताया कि Go First के मौजूदा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारियों के साथ कंपनी की पुनरुद्धार योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।Go First एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें 6 जुलाई तक कीं रद्द Go First Airlines cancels all its flights till July 6

तत्काल समाधान और परिचालन की दोबारा बहाली के लिए आवेदन

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन की दोबारा बहाली के लिए आवेदन किया हुआ है।

वाडिया परिवार के स्वामित्व वाली बजट Airline कंपनी Go First स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया में है।

Airline का परिचालन दोबारा शुरू करने के लिए ऋणदाताओं ने लगभग 450 करोड़ रुपये की अंतरिम फंडिंग की प्रतिबद्धता जताई है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...