Latest Newsझारखंडदुमका में पाम आयल से बन रही थी नकली देसी घी, मिनी...

दुमका में पाम आयल से बन रही थी नकली देसी घी, मिनी कारखाने का खुलासा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने मंगलवार को शहर के बक्सीबांध रोड में सौरभ पिसाई मिल से करीब सात टिन पाम आयल जब्त कर दस किलो नकली घी (Fake Ghee) को नाली में बहा दिया।

दुकानदार सुरेश कुमार अग्रवाल पर 20 हजार का जुर्माना लगाया है। घी के नमूने (Ghee Samples) को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट खराब आती है तो दुकानदार के खिलाफ केस भी होगा।

14 दिन के अंदर जमा करने का निर्देश दिया

सुबह खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार को सूचना मिली कि मील में नकली देसी घी बनता है। सूचना के आधार पर उन्होंने मील में दबिश दी। देसी का नमूना लेकर मौके पर वाहन प्रयोगशाला में उसकी जांच की।

जांच में बीआर रिपोर्ट 49 निकलने के बाद घी नकली साबित हो गया। इसके बाद हल्दी और मिर्च की जांच की लेकिन उसमें मिलावट नहीं मिली।

जांच में पता चला कि दुकानदार पाम आयल से देसी घी तैयार कर बिक्री किया करता था। जांच में दोषी पाए जाने पर तत्काल बीस हजार रुपये जुर्माना लगाया और 14 दिन के अंदर जमा करने का निर्देश दिया।

दुकानदार पर कार्रवाई भी होगी

जांच टीम में साहिबगंज के खाद्य निरीक्षक दिनेश मरांडी व रांची से आए विशेषज्ञ उमेश कुमार (Expert Umesh Kumar) के अलावा नगर थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा मौजूद थे।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम (Amit Kumar Ram) ने बताया कि नकली देसी घी को नष्ट कर सात टिन पाम आयल को जब्त किया गया है।

नकली घी की BR रीडिंग 49 निकली जबकि असली की 43 ही रहती है। दुकानदार पर कार्रवाई भी होगी। यदि किसी को लगता है कि उसने मिलावटी सामान खरीदा है तो विभाग से संपर्क कर सकता है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...