Homeअजब गज़बऐसी नाइंसाफी! दुल्हन ने अपने शौहर की सूरत तक नहीं देखी और...

ऐसी नाइंसाफी! दुल्हन ने अपने शौहर की सूरत तक नहीं देखी और दे दिया तलाक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (UP) की ताजनगरी आगरा में तीन तलाक (Agra Triple Talaq) का एक मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

दुल्हन अपने शौहर की सूरत तक नहीं देख पाई क्योंकि निकाह के चंद घंटों बाद ही दूल्हे (Groom) ने दुल्हन को तीन तलाक दे दिया। इस मामले से दुल्हन को ऐसा सदमा लगा कि वह रोते-रोते बेहोश हो गई।

दरअसल दहेज (Dowry) में कार (Car) और जेवर (Jewelry) की डिमांड करते हुए शौहर ने स्टेज पर ही सबके सामने दुल्हन को तलाक तलाक तलाक बोल दिया।

दुल्हन पक्ष (Bridal party) के परिवारजनों ने दूल्हा पक्ष को खूब समझाया। हाथ पैर जोड़े, गिड़गिड़ाए लेकिन दहेज के लालच में अंधे लड़का पक्ष ने एक नहीं सुनी और बिना बहू को विदा कराए चलते बने। पूरी घटना से दुल्हन पक्ष सदमे में है। दुल्हन के भाई कामरान वारसी ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।

ऐसी नाइंसाफी! दुल्हन ने अपने शौहर की सूरत तक नहीं देखी और दे दिया तलाक-Such injustice! The bride didn't even see her husband's face and gave divorce

क्या रही होगी वजह?

आगरा की डोली खार मंटोला निवासी दुल्हन के भाई कामरान वारसी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात को आगरा फतेहाबाद रोड (Agra Fatehabad Road) प्रियांशु गार्डन में उसकी दो सगी बहनों की शादी एक साथ हो रही थी।

बहन गौरी का निकाह हो गया था। वह हसी खुशी विदा भी हो गई। वहीं दूसरी बहन डोली का निकाह (Nikah) आसिफ के साथ हो रहा था। हमारी तरफ से बारात जल्दी बुलाई थी, लेकिन बरात सुबह के 4:00 बजे पहुंची। शादी की रसम पूरी करते-करते सुबह के 6:00 बज गए।

ऐसी नाइंसाफी! दुल्हन ने अपने शौहर की सूरत तक नहीं देखी और दे दिया तलाक-Such injustice! The bride didn't even see her husband's face and gave divorce

दूल्हा पक्ष के लोगों ने खाने को लेकर जताई नाराजगी

शादी की पूरी रसम अदा हो चुकी थी। उसके बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने खाने को लेकर नाराजगी जताई। धीरे-धीरे डिमांड बढ़ती गई। दूल्हा पक्ष यहीं नहीं रुका उन्होंने लग्जरी गाड़ी और गहने की डिमांड (Jewelry demand) कर डाली।

दुल्हन पक्ष की इतनी हैसियत नहीं थी कि वो लग्जरी गाड़ी दे सकें। इसी को लेकर मामला तूल पकड़ता गया और लड़का पक्ष बिना बहू को विदा कराए तलाक देकर चलता बना।

ऐसी नाइंसाफी! दुल्हन ने अपने शौहर की सूरत तक नहीं देखी और दे दिया तलाक-Such injustice! The bride didn't even see her husband's face and gave divorce

दावत पर करीब ₹30 लाख खर्च

लड़की का भाई कामरान वारसी अब न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है। आगरा DSP (Agra DSP) से मिलने के लिए वह आगरा जिला मुख्यालय पहुंचा। जहां मीडिया से बात करते हुए कामरान ने बताया कि अपनी हैसियत से उन्होंने दोनों बहनों की शादी की थी।

दावत पर करीब ₹30 लाख खर्च किए। कैश, गहने और गृहस्थी का पूरा सामान दिया। लेकिन निकाह के चंद घंटों बाद आसिफा के परिवारजन दहेज में लग्जरी कार (Luxury car) और गहनों की डिमांड करने लगे।

डिमांड पूरी ना होने पर बारात लौटा कर चले गए। दूल्हे और उनके परिवार जनों से खूब मन्नते मांगी, पैर पकड़े लेकिन वे नहीं माने। बात यहां तक बढ़ गई कि दूल्हे पक्ष के लोग गाली गलौज और अभद्रता पर उतारू हो गए। मारपीट की नौबत आ गई और वह बिना दुल्हन के बरात वापस ले गए।

ऐसी नाइंसाफी! दुल्हन ने अपने शौहर की सूरत तक नहीं देखी और दे दिया तलाक-Such injustice! The bride didn't even see her husband's face and gave divorce

जल्द आना चाहिए UCC

लड़की के भाई कामरान वारसी ने आगरा के थाना ताजगंज में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कामरान ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि ट्रिपल तलाक कानून के तहत इन सभी दहेज के भूखे भेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

योगी सरकार (Yogi government) ट्रिपल तलाक पर कानून बनाकर सही निर्णय लिया है। समाज के ठेकेदारों को सबक सिखाने के लिए देश में UCC भी जल्द आना चाहिए नहीं तो यह दहेज के भूखे भेड़िए समाज की बेटियों को निकल जाएंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...