Latest Newsबिहारहो जाता यहां भी बालासोर जैसा हादसा, गलत ट्रैक पर 2 ‎किमी...

हो जाता यहां भी बालासोर जैसा हादसा, गलत ट्रैक पर 2 ‎किमी दौड़ गई यह ट्रेन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कैमूर: बिहार में भभुआ रेलवे स्टेशन (Bhabua Railway Station) पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। वह तो गनीमत रही ‎कि दूसरी ओर से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी, अन्यथा यहां भी बालासोर जैसा बड़ा ट्रेन हादसा हो सकता था।

दरअसल, जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस (Jammu Tawi-Sealdah Express) भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 यानी डाउन रेलवे ट्रैक पर रुकने की जगह रिवर्सिबल लाइन में चली गई।

इसके बाद दो किलोमीटर तक ट्रेन उसी लाइन पर दौड़ती रही। संयोग अच्छा था कि रिवर्सिबल लाइन पर दूसरी तरफ से गाड़ी नहीं आ रही थी। ‎

घटना में कौन सी ट्रेन शामिल

मिली जानकारी के अनुसार 13152 डाउन जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस (Jammu Tawi Sealdah Express) प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रुकने की जगह रिवर्सिबल लाइन में चली गई, कुछ दूर तक ट्रेन चलती रही।

‎फिलहाल लापरवाही किसकी है यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इसके चलते लगभग ढाई घंटे ट्रैक पर ही ट्रेन खड़ी रही।

लोग मरते मरते बचे

वहीं इस घटना के बाद यात्रियों ने जमकर बवाल किया। RPF की टीम यात्रियों को शांत करवाने में जुटी रही फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। काफी देर की समझाइश के बाद किसी तरह मामले को शांत करवाकर ट्रेन को रवाना कराया गया।

वहीं यात्रियों ने कहा कि रेलवे में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई देखना चाहिए। हम लोग मरते मरते बचे हैं। अगर सामने से कोई ट्रेन आ जाती तो क्या होता।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन (Pandit Deendayal Upadhyay Station) के DRM राजेश गुप्ता (Rajesh Gupta) ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच कमेटी इस लापरवाही की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी इस लापरवाही के पीछे दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...