Homeझारखंडयह कैसी शादी! झारखंड में यहां बालिग मौसेरे भाई ने नाबालिक बहन...

यह कैसी शादी! झारखंड में यहां बालिग मौसेरे भाई ने नाबालिक बहन को बना लिया बीवी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: वाकई यह आश्चर्यजनक से ज्यादा पारिवारिक सामाजिक रूप से अफसोसजनक है कि एक बालिग मौसेरा भाई नाबालिग बहन को अपनी बीवी (Brother And Sister Wife) बनाए।

झारखंड में धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पहले से यह दोनों एक दूसरे से प्रेम (Love) करते थे और इसकी जानकारी दोनों के माता पिता को थी, इसलिए परिजनों ने दोनों की मंदिर में शादी करवा दी।

तोपचांची के खेशमी दुर्गा मंदिर (Durga Mandir) में शनिवार को दोनों की शादी हुई। इस मामले में तोपचांची पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

कुछ दिन पहले घर से निकली नाबालिक तो वापस नहीं लौटी

बताया जाता है कि युवक दीपक भारती अयोध्या में रहता है। उसकी मौसेरी बहन तोपचांची के तांतरी की रहने वाली है। कुछ दिन पहले नाबालिग घर से निकली और फिर वापस घर नहीं लौटी। शिकायत परिजनों ने तोपचांची थाने में की। पुलिस छानबीन कर रही थी।

इसी बीच पता चला कि दोनों अपने मौसेरे भाई के पास आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हैं। परिजनों के दबाव में युवती युवक के साथ गोमो पहुंची।

परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े थे। इसके बाद दोनो के परिजनों ने दोनों का विवाह खेशमी दुर्गा (Kheshmi Durga) मंडप में करा दिया।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...