Homeझारखंडगैंगस्टर सुजीत की पत्नी के पास नहीं पहुंचे हथियार, पहले ही दबोचा...

गैंगस्टर सुजीत की पत्नी के पास नहीं पहुंचे हथियार, पहले ही दबोचा गया बॉडीगार्ड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा (Gangster Sujit Sinha) की पत्नी रिया सिन्हा (Riya Sinha) के पास हथियारों का जखीरा पहुंचने से पहले ही बरामद कर लिया गया।

इस मामले में रिया सिन्हा के बॉडीगार्ड मनीष कुमार राम उर्फ मयंक वर्मा (28) को नौडीहा पाटन से गिरफ्तार किया गया है।

बरामद हथियारों में 9 mm बोर की दो पिस्टल, 7.65 mm बोर की पांच पिस्टल, 7.62 mm बोर की एक पिस्टल के अलावा 7.62 mm बोर की पांच गोली, 9 mm बोर की छह गोली, 7.65 mm की पांच गोली शामिल हैं।

9 mm की एक मिस फायर गोली (Miss Fire Bullet) एवं 7.65 की तीन मिस फायर गोली भी मिली है। इसके अलावा चार मैग्जीन भी बरामद हुआ है।

आठ अवैध पिस्टल एवं गोली बरामद की गई

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन (Rishma Ramesh) ने SP कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 21 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा एवं उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह का एक सक्रिय सदस्य भारी मात्रा में हथियार लेकर छत्तीसगढ़ की बस में बैठकर डालटनगंज की ओर आ रहा है।

सूचना के आलोक में रेहला थाना के सामने चेकपोस्ट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। बस को रोकने पर एक यात्री काला बैग लेकर बड़ी तेजी से उतरकर भागने लगा, जिसे सशस्त्रबल के सहयोग से घेरकर पकड़ लिया गया। बाद में उसने अपनी पहचान बताई।

बैग की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग बोर की आठ अवैध पिस्टल एवं गोली (Illegal Pistol And Bullet) बरामद की गई। मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया।

मयंक के खिलाफ रांची जिले में चार मामले दर्ज

पूछताछ में मयंक ने बताया कि हथियार सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा ने मध्य प्रदेश के इंदौर-मनावर से मंगाया था। मयंक ने यह भी जानकारी दी कि उसके अलावा सुजीत सिन्हा गिरोह का एक अन्य सक्रिय सदस्य भी इसमें शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

SP ने बताया कि मयंक (Mayank) के खिलाफ रांची जिले में चार मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले नगड़ी, एक कांके और एक सुखदेवनगर थाना में दर्ज है।

मयंक एक से डेढ़ साल की सजा काटने के बाद 23 फरवरी को जमानत पर बाहर आया था। हथियार लाकर पहुंचाने के एवज में उसे 30 हजार रुपये मिलने थे।

प्रेस ब्रीफिंग में जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग (Rishabh Garg) भी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...