Homeझारखंडरांची पुलिस ने CPI नेता सुभाष मुंडा की हत्या की सुपारी लेने...

रांची पुलिस ने CPI नेता सुभाष मुंडा की हत्या की सुपारी लेने वाला बबलू पासवान को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची पुलिस ने CPI नेता सुभाष मुंडा की हत्या की सुपारी लेने वाला बबलू पासवान को किया गिरफ्तार

रांची: CPI(M) नेता सुभाष मुंडा (Subhash Munda) की हत्या की सुपारी लेने वाला कुख्यात अपराधी बबलू पासवान सहित तीन अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में रातू थाना क्षेत्र का रहने वाला बबलू उर्फ नागेश्वर पासवान, पुंदाग ओपी क्षेत्र के हेहल रोड का रहने वाला पिंटू कुमार और हेहल निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से एक पिस्टल, दो गोली, पांच मोबाईल, रेकी में उपयोग की गयी स्कार्पियों और घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया एक बाइक बरामद किया गया है।

गुप्त सुचना पर हुई कार्रवाई

SSP किशोर कौशल ने संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को बताया कि 26 जुलाई को रिंग रोड स्थित दलादली चौक स्थित फर्नीचर गार्डेन (Furniture Garden) के पीछे माकपा नेता Subhash Munda की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने गत तीन अगस्त को तीन अपराधियों छोटू खलखो, बिनोद कुमार, अभिजित कुमार पाढ़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की सुपारी लेने वाले अपराधी सहित तीन अपराधी को गिरफ्तार किया। मामले में गिरफ्तार अपराधी बबलू पासवान के खिलाफ रांची और सिमडेगा जिले के अलग- अलग थाना में कुल 12 मामले दर्ज हैं।

SSP ने बताया कि सुभाष मुंडा का छोटू के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दलादली मौजा स्थित 119 डिसमिल जमीन पर सुभाष मुंडा अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। इससे पहले भी 90 डिसमिल के प्लॉट पर सुभाष मुंडा ने अड़ंगा डाला था।

ऐसे बनी हत्या की योजना

इसके बाद छोटू कुजूर को उसे कम दाम में बेचना पड़ा था। परेशान होकर छोटू ने उनकी हत्या की योजना बनाई। छोटू ने सुभाष मुंडा के व्यावसायिक पार्टनर विनोद कुमार से दोस्ती बढ़ाई और विवादित जमीन में आधी हिस्सेदारी का प्रलोभन दिया। इसके बाद विनोद ने अपने पार्टनर सुभाष की हर गतिविधि की जानकारी छोटू को देनी शुरू कर दी। इसके बाद छोटू ने कुख्यात अपराधी बबलू पासवान से संपर्क किया।

बबलू से 15 लाख नकद और 10 डिसमिल जमीन देने की बात पर सुभाष मुंडा की हत्या का सौदा तय हुआ। उसे चार लाख नकद और 6 डिसमिल जमीन एडवांस के तौर पर दिए गए। 26 जुलाई को बबलू ने दो शूटरों को भेजकर दलादली चौक पर सुभाष मुंडा की हत्या करा दी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...