HomeझारखंडACB की टीम ने झुमरीतिलैया के सिटी मैनेजर को 25 हजार घूस...

ACB की टीम ने झुमरीतिलैया के सिटी मैनेजर को 25 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: ACB की टीम ने बुधवार केा झुमरतिलैया (Jhumratilaiya) के सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय (Prasant Bhartiya) को 25 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। ACB की टीम सिटी मैनेजर को गिरफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग (Hazaribagh) ले गई।

बताया जाता है कि विज्ञापन एजेंसी चलाने वाले राजीव लोचन सिंह (Rajeev Lochan Singh) ने घूस मांगे जाने की शिकायत ACB के क्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग में की थी। उन्होंने कहा था कि वह गायत्री इंटरप्राइजेज के नाम से विज्ञापन एजेंसी का काम करते हैं।

सिटी मैनेजर गिरफ्तार

उनके एकरारनामा को पहले रद्द कर दिया गया था और फिर विज्ञापन का कार्य करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। उनसे सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय कोड वर्ड में घूस मांगा करते थे।

उनकी शिकायत के बाद हजारीबाग ACB कार्यालय में पांच सितंबर 2023 को कांड संख्या 8/23 दर्ज किया गया। बुधवार को जैसे ही राजीव लोचन सिंह ने सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय को झुमरीतिलैया नगर परिषद के कार्यालय केबिन में घूस की रकम सौंपी, ACB की टीम ने सिटी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सिटी मैनेजर और एसीबी की टीम के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

बाद में सिटी मैनेजर को गिरफ्तार कर Hazaribagh ले जाया गया।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...