17वें दिन टेट पास शिक्षकों का धरना जारी, मिलने पहुंचे सीपी सिंह व लंबोदर महतो

TET पास राज्य के शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना राजभवन के सामने 17 वें दिन भी जारी रहा।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गुरुवार को TET पास राज्य के शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना राजभवन के सामने 17 वें दिन भी जारी रहा। वेतनमान की मांग को लेकर यह शिक्षक धरना दे रहे हैं। इन शिक्षकों से मिलने के लिए भाजपा विधायक सीपी सिंह और आजसू विधायक लंबोदर महतो पहुंचे। दोनों नेताओं ने शिक्षकों के धरना और मांगों का समर्थन किया।

किस विधायक ने क्या कहा

BJP MLA CP Singh ने कहा कि टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान देने के मुद्दे पर पिछली सरकार में काफी बात आगे बढ़ चुकी थी, मगर तब तक चुनाव आने की वजह से नहीं हो पाया और सरकार बदल गई। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि इनकी मांगों को सदन में पहले भी उठाया गया है और आगे भी सरकार पर दवाब बनाने का काम किया जाएगा।

पाकुड़ के शिक्षकों ने किया आंदोलन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को धरने के 17 वें दिन पाकुड़ के शिक्षकों ने आंदोलन किया। प्रदेश संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रत्येक दिन अलग-अलग जिलों को धरना में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार जब तक हमलोगों की मांग पूरा नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article