Latest Newsटेक्नोलॉजीसमुद्र की गहराई नापने में जुटा भारत… जानिए क्या है इसका मकसद

समुद्र की गहराई नापने में जुटा भारत… जानिए क्या है इसका मकसद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

What is Samudrayaan Mission : चांद, सूरज के बाद अब बारी सागर की है। भारत समुद्र की गहराई (Depth of sea) और उसमें छुपे रहस्यों की खोज में जुटा है।

भारत अपना पहला मानवयुक्त समुद्री मिशन (Manned Maritime Missions) भेजने की तैयारी में लगा है। इसे समुद्रयान (Samudrayaan ) नाम दिया गया है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने 11 सितंबर को ट्वीट करके यह बताया कि अगला मिशन Samudrayaan है।

चेन्नई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) में इसे बनाया जा रहा है। इसके जरिए 3 इंसानों को समुद्र के अंदर 6000 मीटर की गहराई तक भेजा जाएगा।

ताकि वहां के स्रोतों और जैव-विविधता की स्टडी की जा सके।  NIOT मत्स्य 6000 से पहले एक पर्सनल स्फेयर यान बनाया था।

जो 500 मीटर की गहराई तक समुद्र में जा सकता था। पर्सनल स्फेयर (Personal sphere) में एक इंसान के बैठने की क्षमता थी।

यह 2.1 मीटर व्यास की एक गोलाकार पनडुब्बी (Spherical submarine) थी, जिसे माइल्ड स्टील से बनाया गया था।

इसकी टेस्टिंग बंगाल की खाड़ी में सागर निधि जहाज के जरिए किया गया था। जब यह मिशन सफल हुआ तब समुद्रयान प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली।

समुद्र की गहराई नापने में जुटा भारत… जानिए क्या है इसका मकसद-India is busy measuring the depth of the sea… know what is its purpose

ब्लू इकोनॉमी को डेवलप करने के लिए किया जा रहा

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की वजह से समुद्री इकोसिस्टम (Marine Ecosystem) पर कोई नुकसान नहीं होगा। यह एक Deep Ocean Mission है, जिसे Blue Economy को डेवलप करने के लिए किया जा रहा है।

इससे समुद्र के अंदर की जो जानकारी मिलेगी, उससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा।  क्योंकि इससे समुद्री संसाधनों का इस्तेमाल होगा।

समुद्र की गहराई नापने में जुटा भारत… जानिए क्या है इसका मकसद-India is busy measuring the depth of the sea… know what is its purpose

समुद्रयान मिशन क्या है

समुद्रयान मिशन पूरी तरह से स्वदेशी है। यह एक सबमर्सिबल है, जिसका नाम मत्स्य 6000 (Matsya 6000) रखा गया है। इसे बनाने के लिए टाइटेनियम एलॉय (Titanium Alloy) का इस्तेमाल किया गया है।

इसका व्यास 2.1 मीटर है. यह 12 घंटे के लिए तीन इंसानों को 6000 मीटर की समुद्री गहराई में ले जाएगा।  इसमें 96 घंटे की इमरजेंसी इंड्यूरेंस (Emergency Endurance) है।

इसके सभी हिस्से फिलहाल बनाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस मिशन की लॉन्चिंग 2026 में होगी. सफल launching के बाद भारत अमेरिका, रूस, फ्रांस, जापान और चीन जैसे देशों के ‘इलीट क्लब’ (‘Elite Club’) में शामिल हो जाएगा। इन देशों के पास ऐसी गतिविधियों के लिए विशिष्ट तकनीक और वाहन उपलब्ध हैं।

समुद्र की गहराई नापने में जुटा भारत… जानिए क्या है इसका मकसद-India is busy measuring the depth of the sea… know what is its purpose

समुद्रयान समुद्र के अंदर क्या करेगा

समुद्रयान का उद्देश्य गहरे समुद्र में खोज और दुर्लभ खनिजों (Discovery and Rare minerals) के खनन के लिए पनडुब्बी के जरिए इंसानों को भेजना है।

समुद्र की गहराई नापने में जुटा भारत… जानिए क्या है इसका मकसद-India is busy measuring the depth of the sea… know what is its purpose

आमतौर पर पनडुब्बियां केवल 300 से 400 मीटर तक ही जा पाती हैं। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 4100 करोड़ रुपए हैं।

यह समुद्र के अंदर गैस हाइड्रेट्स, पॉलिमैटेलिक मैन्गनीज नॉड्यूल, हाइड्रो-थर्मल सल्फाइड और कोबाल्ट क्र्स्ट (Hydro-Thermal Sulphide and Cobalt Crust) जैसे संसाधनों को खोजने के लिए भेजा जाएगा।  ये चीजें 1000 से 5500 मीटर के गहराई में पाई जाती हैं।

spot_img

Latest articles

तेज रफ्तार कार ने छीनी इकलौते बेटे की जिंदगी, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Tragic Death in Road Accident : रांची में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, आरोपी...

रांची में जजों का राष्ट्रीय बैडमिंटन महाकुंभ, 3–4 जनवरी को होगा आयोजन

National Badminton Mahakumbh of Judges : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के मार्गदर्शन में...

कचहरी रोड की RIT बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी, जर्जर हालत में भी चल रहे दफ्तर और दुकानें

RIT Building Becomes a Danger Signal: कचहरी रोड पर स्थित तीन मंजिला RIT बिल्डिंग...

नशा मुक्त रांची की पहल: आम लोगों से पुलिस ने मांगा सहयोग

Drug-Free Ranchi Initiative: रांची पुलिस ने शहर को नशे की समस्या से बचाने के...

खबरें और भी हैं...