Homeझारखंडएक इंफॉरमेशन मिली और धरा गई गांजा तस्कर… देखें

एक इंफॉरमेशन मिली और धरा गई गांजा तस्कर… देखें

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार : लातेहार पुलिस ने एक महिला गांजा तस्कर को अरेस्ट किया है। महिला के पास से 11.59 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रूपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि रांची से श्रीराम नामक एक बस में सवार हो एक महिला गांजा तस्कर गढ़वा जा रही है। गढ़वा से वह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर जबलपुर होते हुए गुजरात जाने वाली थी।

इसी सूचना पर शहर के थाना चौक के पास वाहन जांच व छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर उक्त महिला मिली। उसके पास रखे दो बैगों की तलाशी ली गयी तो उसमें चार पैकेट गांजा बरामद किया गया।

महिला का आपराधिक इतिहास रहा है

सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि उस महिला ने अपना नाम चंद्रोति देवी पति नंदलाल गुप्ता (धर्माभक्ति सोलवा, सूरत गुजरात) बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त महिला बहुत शातिर है। पहले से ही गांजा तस्करी का काम करती है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि वह अपने पति की हत्या के जुर्म में गुजरात में जेल भी जा चुकी है।

महिला तीन सहयागियों के साथ गांजा ले कर रांची पहुंची थी

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त महिला ओड़िशा के भुवनेश्वर से अपने तीन सहयागियों के साथ गांजा ले कर ट्रेन से रांची पहुंची थी। प्लान के अनुसार वह अकेले ITI, रांची बस स्टैंड से श्रीराम बस पकड़ कर गढ़वा जा रही थी।

इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, लातेहार को मिली। उन्होने तत्काल सदर थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर थाना चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस जांच में उक्त महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी अभियान में अंचलाधिकारी रुद्र प्रताप, पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार महतो, गौरव सिंह, मो. शाहरुख, सअनि कुबेर प्रसाद देव शामिल थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के साथ रांची आये अन्य तीन तस्करों को हटिया रेलवे स्टेशन पर JRP ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्करो में नीतीश कुमार व सुहावन कुमार व राकेश कुमार ( तीनों अनंतपुर, रहुई, गुजरात) का नाम शामिल है। इनकी निशानदेही पर उक्त महिला की गिरफ्तारी की गई है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...