Homeझारखंडझारखंड को रेलवे का तोहफा: रांची रेलमंडल से हरी झंडी दिखाकर रवाना...

झारखंड को रेलवे का तोहफा: रांची रेलमंडल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रांची-गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंडवासियों को बड़ी सौगात मिली है। बुधवार को रांची रेल मंडल से रांची-गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस (Ranchi-Giridih Intercity Express) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल को एक और नई ट्रेन मिल गई।

मौके पर सांसद सेठ ने कहा कि झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए मैंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया था कि विस्टाडोम कोच यहां की ट्रेनों में लगाई जाए।

यहां के सौंदर्य का अवलोकन कर सकें

मुझे सुखद आनंद मिला कि इस ट्रेन में विस्टाडोम कोच लगाई गई है। इसके यात्री झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकेंगे। मेरा प्रयास है कि झारखंड के प्राकृतिक आवरण वाले क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों में भी विस्टाडोम कोच लग सके, ताकि पर्यटन की दृष्टि से भी झारखंड आने वाले लोग यहां के सौंदर्य का अवलोकन कर सकें।

सांसद सेठ ने पीएम को किया धन्यवाद

सांसद सेठ ने इस ट्रेन के लिए PM नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि उनका यह प्रयास है कि झारखंड की राजधानी रांची से राज्य के हर जिले के लिए सीधी ट्रेन सेवा हो। इस दिशा में कई क्षेत्रों में कार्य भी चल रहे हैं। बहुत जल्द रांची को और भी कई बड़ी सौगातें रेल मंत्रालय के द्वारा दी जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और रांची के विधायक सीपी सिंह, मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...