करमा पर्व मनाने के दौरान करंट की चपेट में आकर एक की गई जान, बच्चा झुलसा

एक बच्चा भी झुलस गया, जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, मृतक की पहचान डोंगोडीह के 34 साल के विनोद साव के रूप में हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : करमा पर्व (Karma Festival) मनाने के दौरान सोमवार को कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह में करंट की चपेट में आकर एक शख्स की जान चली (Current Death) गई।

एक बच्चा भी झुलस गया, जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान डोंगोडीह के 34 साल के विनोद साव के रूप में हुई है।

घायल बच्चे का नाम विशाल कुमार है। स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को घटना की सूचना दी गई है, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

अचानक बिजली पोल से सट गया बच्चा

स्थानीय लोगों ने बताया कि डोंगोडीह के लोग करमा पर्व मना रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा बिजली के पोल से सट गया।

बच्चे को बचाने के लिए विनोद साव दौड़कर उसके पास पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन खुद विनोद की जान चली गई।

Share This Article