Latest Newsझारखंडझारखंड में मानसून हो गया खूब सक्रिय, बारिश रुकने का नहीं ले...

झारखंड में मानसून हो गया खूब सक्रिय, बारिश रुकने का नहीं ले रही नाम, रांची में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में अभी मानसून सक्रिय (Monsoon) है। शनिवार से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी सुबह से ही बारिश (Rain) हो रही है। तापमान में गिरावट आई है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण झारखंड के सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से राजधानी रांची की लगभग सभी सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं।

ऐसे में किशोरगंज-हरमू रोड, करमटोली चौक, बरियातू-बूटी रोड, हरिहर सिंह रोड में जल जमाव के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। शहर में लुप्त हो रही हरमू नदी भारी बारिश के बाद उफान पर है।

लंबे समय बाद लोगों ने इस नदी में पानी के वेग को देखा है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों ने कहा कि इस बारिश में भले ही परेशानी हुई है, लेकिन हरमू नदी में इतना पानी देखकर पुराने दिन याद आ रहे हैं।

रिम्स के मरीज भी परेशान

सेवा सदन रोड भी जलमग्न हो गया है। आलम यह है कि बड़ा तालाब और सेवा सदन रोड का पानी एक लेवल पर आ गया है।भारी बारिश के बीच रिम्स में भर्ती मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के कॉरिडोर में भर्ती मरीजों के परिजन छाता लगाकर अपने मरीजों व खुद को बारिश से बचाने की कोशिश करते नजर आये। फर्श में पानी भर गया है, जिसकी वजह से मरीज अपने बिस्तरों को इधर से उधर कर भींगने से बचाने की कोशिश में जुटे हैं।

परिजन अपने मरीज को चटाई, प्लास्टिक व चादर से ढककर बारिश से बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। वहीं रिम्स के फिजियोथेरेपी विभाग में बारिश के बाद पानी भर गया है।

रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जमकर बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गर्जन और वज्रपात की संभावना है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम है, वह 24 घंटे में पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचेगा। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

रांची, रामगढ़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, सराइकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

इन जगहों के लिए आरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। गढ़वा और पलामू में गर्जन के साथ वर्षा संभावित है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में भी गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। देवघर और कोडरमा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

चाऊमीन-मैगी की लत, आंतों ने किया काम करना बंद, अहाना की मौत ने फिर उठाए जंक फूड पर सवाल?

Death Raises Questions About junk Food Again: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...

साल का आखिरी गोचर पड़ेगा भारी, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh Gochar : 29 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी बड़ा गोचर होने जा...

खबरें और भी हैं...

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...