Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का किया निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सोमवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम (Jaipal Singh Munda Astroturf Stadium) का निरीक्षण किया।

आगामी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्टेडियम की व्यवस्था से जुड़े कई दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का किया निरीक्षण-Chief Minister Hemant Soren inspected Jaipal Singh Munda Astroturf Stadium

यह स्टेडियम राज्य का इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है। इस स्टेडियम की व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय होनी चाहिए। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में बिछाई गई आधुनिक ब्लू टर्फ का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने कहा कि स्टेडियम में अभी रिनोवेशन का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का अवलोकन करते हुए दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियों की साफ-सफाई तथा पेंटिंग, स्टेडियम परिसर का रंगरोंगन, मैदान के अंदर एवं बाहर लगी एलईडी स्क्रीन को दुरुस्त करने, स्टेडियम में चिन्हित जगहों पर स्पोर्ट्स पर्सन का फोटो लगाने, स्कोर डिस्प्ले स्क्रीन को बड़ा करने सहित कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से संबंधित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का किया निरीक्षण-Chief Minister Hemant Soren inspected Jaipal Singh Munda Astroturf Stadium

27 अक्टूबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप

रांची की मेजबानी में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप (Asian Women’s Hockey Championship) का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होना है। इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीम भाग लेंगी।

Latest articles

4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी कर्मदेव जेल भेजा गया

Rape Case: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के मुरतो गांव में शुक्रवार को एक...

कोको गॉफ ने जीता फ्रेंच ओपन 2025 वूमेन्स सिंगल्स खिताब, सबालेंका को हराया

Jharkhand News: विश्व की नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने 7 जून को रोलां...

मिर्च पाउडर झोंककर धारदार हथियार से बेरहमी से की हत्या

Jharkhand News: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत खटंगा गांव में शुक्रवार देर...

खबरें और भी हैं...