HomeUncategorizedAAP नेता संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक कोर्ट ने भेजा न्यायाधीश...

AAP नेता संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक कोर्ट ने भेजा न्यायाधीश हिरासत में

Published on

spot_img

Sanjay Singh in Judicial Custody: मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ED ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह अब खत्म हो चुकी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मुनाफा हुआ।

संजय सिंह पर भड़के जज

कोर्ट में सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने कहा कि आपके आदेश पर आठ दिन ED ने जांच की। आपसे (कोर्ट) कहा था कि मामले में अन्य आरोपियों से सामना कराना है। इनसे पूछिए कितने लोगों से सामना कराया है। आठ दिन में दो से तीन घंटे पूछताछ की और एक आदमी से सामना कराया।

आप नेता ने कहा कि इनके सवाल आप जरूर सुन लें। अगर इनकी मंशा जांच करनी होती तो गंभीरता से करते। मैंने एक बीमार बच्चे की मदद के लिए 1 लाख का डोनेशन दिया। उस पर सवाल किए गए हैं। ये (ED) एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट बन गया है। अडाणी के घोटालों की बात मैंने कही।

इस पर जज ने संजय सिंह को कहा कि अगर आपको इस तरह की स्पीच देनी है तो यहां आने की जरूरत नहीं। आपकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हो सकती है। संजय सिंह ने जेल में कई किताबों की मांग की है, जिनकी कोर्ट ने इजाजत दे दी।

AAP नेता संजय सिंह 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में

कोर्ट ने कथित दिल्ली एक्साइज घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उन्हें पहले दी गई हिरासत की अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को कोर्ट (Court) में पेश किया गया था। इस दौरान विशेष न्यायाधीश एम।के नागपाल ने संजय सिंह को जेल भेज दिया। ED ने राज्यसभा सांसद को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

ED ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह अब खत्म हो चुकी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मुनाफा हुआ।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...