Homeझारखंडरेलिंग तोड़ते हुए डैम में जा गिरी कार, एक ही परिवार के...

रेलिंग तोड़ते हुए डैम में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान

Published on

spot_img

देवघर : देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के अजय बराज के सिकटिया डैम (Sikatiya Dam) में बोलेरो के डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत (Death) हो गई। सभी मृतक गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के बांसडीह गांव निवासी राजदेव राय के परिवार के सदस्य हैं।

मृतकों में छोटा बेटा मुकेश राय (27), बहू लवली देवी (22), दो साल की मासूम जीवा कुमारी और चार माह के नवजात के साथ मुकेश राय (Mukesh Rai) के रिश्तेदार रोशन चौधरी भी शामिल हैं।

सभी लोगों की डूबने से मौत हो गई

बताया जाता है कि मुकेश राय बोलेरो से पत्नी लवली देवी, साला रोशन चौधरी व बच्चों संग विजयदशमी के मौके पर अपनी ससुराल देवघर के आसनसोल गांव से देवरी स्थित बांसडीह गांव लौट रहे थे।

इसी क्रम में रास्ते में जब बोलेरो गाड़ी देवघर के सिकटिया के अजय बराज के समीप पहुंची, अचानक बोलरो के संतुलन बिगड़ जाने के कारण गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए बराज में समा गयी। गाड़ी में सवार सभी लोगों की डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक सभी को मौत (Death) हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सारठ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद सारठ थाना की पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...