Homeझारखंडरांची सहित झारखंड के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के...

रांची सहित झारखंड के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नेपाल में था…

Published on

spot_img

रांची: शुक्रवार की देर रात को झारखंड की राजधानी रांची सहित हजारीबाग, गढ़वा, कोडरमा, रामगढ़ व अन्य जिलों में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर पैमान पर 6.4 की तीव्रता के बावजूद नेपाल से दूर होने के कारण झारखंड में क्षति की कोई सूचना नहीं है। नेपाल में अब तक की सूचना के अनुसार भूकंप के झटकों से पड़े प्रभाव ने 128 लोगों की जान ले ली है।

रांची में दो बार चार से पांच सेकेंड के लिए आए झटके

लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार, रांची में दहशत में कई मुहल्ले के लोग परिवार और बाल-बच्चों के साथ सड़क पर आ गए। रांची के लोगों ने बताया कि यहां दो बार चार से पांच सेकेंड तक झटके महसूस हुए।

हजारीबाग जिले के लाखे, खपरियांवा, कोर्रा के अलावा कई जगहों पर झटके आए। कोडरमा जिले के संतगांवा में भी भूकंप के झटके आए।

भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर दूर

भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथोड़ागढ़ से 208 किमी पूर्व दक्षिण, UP के अयोध्या से 227 किमी उत्तर तथा लखनऊ से 253 किमी उत्तर पूर्व दिशा नेपाल में स्थित है। वहां पर यह देर रात 11.33 बजे आया। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किमी दूर केंद्रित था।

spot_img

Latest articles

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर धराए, बाइक-नकदी जब्त

Palamu News: पलामू जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीली ब्राउन शुगर के साथ...

खबरें और भी हैं...