Latest Newsझारखंडसुरक्षा बलों की टीम ने 3 नक्सलियों को दबोचा, भारी मात्रा में...

सुरक्षा बलों की टीम ने 3 नक्सलियों को दबोचा, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा : शुक्रवार को भाकपा माओवादियों (CPI Maoists) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और CRPF की टीम ने 3 नक्सलियों को दबोच लिया।

उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक (Explosive) बनाने की सामग्री और अन्य सामान बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर ही गिरफ्तारी

गुप्त सूचना के आधार पर टोंटो थाना क्षेत्र के हुसी गांव से गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार नक्सलियों में टोंटो थाना क्षेत्र के हुसीपी का डेबाय पुरती और जुरिया बहांदा उर्फ माटा और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोयपाईससांग गांव के लेबिया बोइपाई शामिल हैं।

कई मामलों में हैं आरोपी

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए SP आशुतोष शेखर (SP Ashutosh Shekhar) ने बताया कि ये तीनों आरोपी माओवादियों द्वारा अंजाम दी गई कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

उनकी निशानदेही पर आईईडी विस्फोटक (IED Explosive) बनाने की सामग्री बरामद की गई है। SP ने बताया कि गोईलकेरा के हाथीबुरू पुलिस कैंप पर हमला, टोंटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए IED, डायरेक्शनल बम और प्रेशर बम लगाने के मामले, गुवा थाना क्षेत्र में मैगजीन लूट की घटना, पुलिस पिकेट हाथीबुरू में राशन लेकर जा रहे ट्रैक्टर को उड़ाने सहित अन्य मामलों में ये सभी आरोपी हैं।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...