Latest NewsUncategorizedODI में रोहित शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में लगाए सर्वाधिक छक्के,...

ODI में रोहित शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में लगाए सर्वाधिक छक्के, आप भी जानिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ICC Men’s Cricket World Cup 2023: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार को नीदरलैंड्स (Netherlands) के खिलाफ भारत के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Men’s Cricket World Cup 2023) के आखिरी लीग चरण मैच के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की, जब भारत के कप्तान (Captain) ने एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक छक्के (Sixes) लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया।

रोहित ने कॉलिन एकरमैन (Colin Ackerman) की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर 92 मीटर का जबरदस्त छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया, जो साल का उनका 59वां छक्का था और उन्होंने 2015 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

2023 वनडे विश्व कप में नौ मैचों में 503 रन

इसके अतिरिक्त, उन्होंने एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले कप्तान होने का गौरव भी हासिल किया।

2019 संस्करण में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) के 22 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, रोहित ने 2023 विश्व कप में अपने 23वें छक्के के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

भारतीय कप्तान ने विश्व कप संस्करणों में सर्वाधिक 500+ रन बनाने के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। रोहित (2019 और 2023) और Tendulkar (1996 और 2003) दोनों ने दो संस्करणों में 500 से अधिक रन बनाए।

इसके अलावा, Rohit लगातार दो विश्व कप संस्करणों में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

36 वर्षीय कप्तान ने 2023 वनडे विश्व कप में नौ मैचों में 503 रन बनाए हैं।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...