HomeUncategorizedभारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान आतंकी हमले की धमकी, वानखेड़े स्टेडियम के बाहर...

भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान आतंकी हमले की धमकी, वानखेड़े स्टेडियम के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Published on

spot_img

मुंबई: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आज होने वाले भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच के दौरान आतंकी हमले (Terrorist Attacks During India-New Zealand semi-Final Match) की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने मैदान के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस की टीम धमकी का मामला दर्ज कर धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार एक अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस को भारत-न्यूजीलैंड मैच (India-New Zealand Match) में आतंकी हमला कराने की धमकी दी है।

धमकी देने वाले ने मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग किया और एक तस्वीर में बंदूक, हेड ग्रेनेड और कारतूस की तस्वीर पोस्ट की है। वहीं, भारत न्यूजीलैंड मैच के दौरान ‘आग लगा देंगे’ कंटेंट वाली एक तस्वीर पोस्ट की गई है।

आज वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। वानखेड़े मैदान के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम के आसपास सुरक्षा के लिए 7 पुलिस उपायुक्त, 200 अधिकारी और 700 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। वानखेड़े स्टेडियम के सभी दस गेटों के सामने सडक़ पर पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पुलिस ने एक किलोमीटर के दायरे में पार्किंग स्थल की व्यवस्था की है। सुरक्षा कारणों से पुलिस की ओर से पेन, पेंसिल, मार्कर, कोरा कागज, बैनर, पोस्टर के साथ-साथ बैग, पावर बैंक, सिक्के के साथ-साथ ज्वलनशील वस्तुएं, अर्ध-स्थायी वस्तुएं और तंबाकू उत्पाद स्टेडियम में न ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि आज वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना होने वाला है। दोनों टीमों के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में Semi Final  खेला जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...