Homeझारखंडसालखन मुर्मू ने अपने हाउस अरेस्ट पर जताई नाराजगी, कहा कि जब...

सालखन मुर्मू ने अपने हाउस अरेस्ट पर जताई नाराजगी, कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर : बुधवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू (Salkhan Murmu) को पुलिस ने उनके कदमा आवास पर हाउस अरेस्ट (House Arrest) कर लिया है।

चारों तरफ से धर की घेराबंदी कर दी गई है। घर से उन्हें कहीं जाने की इजाजत नहीं है। बता दें कि अभियान के सदस्यों ने PM मोदी (PM Modi) द्वारा सरना धर्म कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं किए जाने पर आत्मदाह करने का एलान किया था।

पुलिस प्रशासन का आदिवासी विरोधी रवैया

अपने हाउस अरेस्ट को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिरसा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर साकची स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण अनशन पर बैठने का कार्यक्रम तय था।

आदिवासी सेंगेल अभियान ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम को लेकर तैयारी भी कर ली थी। लेकिन, उससे पहले ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह पुलिस-प्रशासन के नकारात्मक और आदिवासी विरोधी रवैये को दर्शाता है।

उन्होंने इस कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की। कहा कि जब प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) की मूर्ति और जन्मस्थली जाकर श्रद्धांजलि दे सकते हैं, तो हम लोग क्यों नहीं। इस शांतिपूर्ण अनशन कार्यक्रम को नहीं करने देना यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...