Homeझारखंडचंद पुलिसकर्मियों की करतूतों ने दागदार कर दी वर्दी की इज्जत, छेड़खानी...

चंद पुलिसकर्मियों की करतूतों ने दागदार कर दी वर्दी की इज्जत, छेड़खानी और अश्लील…

Published on

spot_img

रांची : झारखंड में कुछ पुलिसकर्मियों की करतूतों (Policemen Misdeeds) के कारण वर्दी का चरित्र दागदार हो रहा है। दो साल में पुलिसकर्मियों पर रेप, छेड़खानी और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग के एक दर्जन से ज्यादा मामले (Blackmailing Cases) सामने आए हैं।

दो वर्षों में रांची पुलिस ने गुरुवार शाम को एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नीरज खोसला को 12 साल की लड़की का कई बार रेप करने और उसका अश्लील वीडियो (Porn Video) बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने कोर्ट में धारा 164 के तहत दर्ज बयान में कहा है कि उसके माता-पिता जब काम करने बाहर चले जाते थे, तब नीरज खोसला घर आकर धमकाता व उसका रेप करता था।

दारोगा ने आत्महत्या कर ली

इतना ही नहीं, उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और इसे वायरल करने की धमकी देता था। नीरज खोसला रांची में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात था।

कुछ महीने पहले चतरा के टंडवा में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही 25 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस जवान अमलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

रांची के लालपुर थाना में पदस्थापित दरोगा शशांक कुमार पर शादी का झांसा देकर एक कॉलेज स्टूडेंट से यौन शोषण का आरोप लगा। उनके खिलाफ FIR हुई। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। कुछ महीने पहले इस दारोगा ने आत्महत्या कर ली।

पिछले साल अक्टूबर में लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape) में पुलिस के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया था। इसके पहले हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बच्ची ने रामगढ़ में पदस्थापित अरविंद मेहता पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

थाना प्रभारी गौरव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया

बीते साल अप्रैल में ही हजारीबाग जिले में सात साल की एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया था।

रांची स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित दारोगा गुंदीप कुमार, बहरागोड़ा थाना क्षेत्र दरोगा रवि रंजन के खिलाफ यौन शोषण की शिकायतें दर्ज हुई थीं। हजारीबाग जिले के इचाक की एक युवती ने अनिल कुमार नामक दारोगा पर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दुमका के शिकारीपाड़ा की एक युवती ने धनबाद के बलियापुर थाना के दरोगा मोहन मरांडी पर यौन शोषण (Sexual Exploitation) का आरोप लगाया ता। इसी तरह शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में हजारीबाग में पदस्थापित सार्जेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

शादी का झांसा दे यौन शोषण करने के आरोप में गिरिडीह जिले के देवरी थाना प्रभारी गौरव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...