Latest Newsविदेशमृत पाए गए पूर्व रूसी जनरल व्लादिमीर स्विरिडोव, प्रेसिडेंट पुतिन की आलोचना…

मृत पाए गए पूर्व रूसी जनरल व्लादिमीर स्विरिडोव, प्रेसिडेंट पुतिन की आलोचना…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Former Russian general Vladimir Sviridov: रूस के राष्ट्रपतित ब्लादिमीर पुतिन के विरोधियों की एक-एक कर रहस्यमय तरीके से मौत (Vladimir Putin’s opponents Death) हो रही है। अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

देखने में आ रहा है कि Ukraine के साथ चल रहे युद्ध के बीच पुतिन के फैसलों को लेकर आए दिन आलोचना हो रही है। हालांकि एक दिलचस्प बात यह है कि पुतिन का जिसने भी विरोध किया, उनमें से कई लोगों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।

इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है पूर्व रूसी जनरल व्लादिमीर स्विरिडोव (Vladimir Sviridov) का, जिनकी हाल ही में उनकी पत्नी के साथ बेड पर लाश मिली है। एयर फोर्स की ट्रेनिंग को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाले पूर्व रूसी जनरल व्लादिमीर स्विरिडोव संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए हैं।

अमेरिका से आ रहीं खबरों के मुताबिक 68 वर्षीय स्विरिडोव का शव (Sviridov’s body) बुधवार को एक अज्ञात महिला के साथ मिला था। हालांकि बाद में बताया गया मृतक महिला स्विरिडोव की पत्नी थी।पति-पत्नी की लाश उनके एंडजिएव्स्की गांव स्थित घर में बिस्तर पर एक साथ मिली। स्विरिडोव ने रूस की छठी वायु सेना और वायु रक्षा बल सेना की कमान संभाली थी।

साल 2007 में स्विरिडोव ने एक Interview में पुतिन की आलोचना करते हुए पायलटों की ट्रेनिंग को लेक चिंता जाहिर की थी, युद्ध की तैयारी के लिए हर साल 100 घंटों के मुकाबले में सेना की औसत उड़ान का समय 25 से 30 घंटे था। हालांकि स्विरिडोव की मौत में हिंसा का कोई सबूत नहीं मिला है। क्रेमलिन ने पूर्व रूसी जनरल के निधन पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इससे पहले ओडिशा में रूसी बिजनेसमैन पावेल एंतोव (Pavel Antov) की होटल में लाश मिली थी। उन्होंने भी यूक्रेन हमले को लेकर पुतिन का विरोध किया था। हालांकि यही एक-दो नाम नहीं है।

मृत पाए गए पूर्व रूसी जनरल व्लादिमीर स्विरिडोव, प्रेसिडेंट पुतिन की आलोचना… - Former Russian general Vladimir Sviridov found dead, criticized President Putin…

चुनाव में हुए घोटाले को लेकर रैली निकाली

बल्कि पुतिन के विरोधियों के मरने की फेहरिस्त लंबी है। साल 2015 में रूस के नेम्तसोव की हत्या (Nemtsov’s Murder) हो गई थी। वो पोस्ट-सोवियत के एक पॉलिटिकल स्टार माने जाते थे। वो डिप्टी PM तक बन गए थे। वहीं कुछ लोग उन्हें राष्ट्रपति के पद के लिए अच्छा उम्मीदवार मानने लगे थे। लेकिन पुतिन चुनाव जीत गए।

इसके बाद साल 2011 में उन्होंने चुनाव में हुए घोटाले को लेकर रैली निकाली. करीब 4 साल बाद यूक्रेन में रूस की सैन्य भागीदारी के खिलाफ एक मार्च में शामिल होने के कुछ घंटों बाद ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।

स्टैनिस्लाव मार्केलोव और अनास्तासिया बाबूरोवा की हत्या (Anastasia baburova Murder) की दी गई। मार्केलोव एक मानवाधिकार वकील थे, जिन्होंने उन पत्रकारों का भी प्रतिनिधित्व किया, जिन्होंने पुतिन के खिलाफ लेख लिखा था।

मार्केलोव की साल 2009 में अज्ञात बंदूकधारी ने हत्या कर दी। सर्गेई युशेनकोव (Sergey Yushenkov) की मास्को में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

युशेनकोव सबूत एकत्रित कर रहे थे। क्योंकि उनका मानना था कि 1999 में एक अपार्टमेंट बम विस्फोट के पीछे पुतिन सरकार का हाथ था। सर्गेई मैग्निटस्की, एलेक्जेंडर, नतालिया एस्टेमिरोवा, अन्ना पोलितकोवस्काया, अलेक्जेंडर लिट्विनेंको, यूरी शेकोचिखिन और वैग्नर चीफ की भी हत्या हो चुकी है।

spot_img

Latest articles

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

संसद का बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति के संबोधन से हुई शुरुआत

Budget Session of Parliament begins : नई दिल्ली में आज 28 जनवरी से संसद...

खबरें और भी हैं...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...