Homeझारखंडदुखद : 10 माह की बाघिन 'सरस्वती' बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में...

दुखद : 10 माह की बाघिन ‘सरस्वती’ बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में चल बसी, बीमारी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Tigress Saraswati Death: रविवार को सुबह लगभग 9:00 बजे बाघिन सरस्वती (Tigress Saraswati) 10 माह की उम्र में भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान (Bhagwan Birsa Munda Biological Park) में चल बसी।

बताया जाता है कि वर्ष 2018 में बाघिन अनुष्का ने इसे जन्म दिया था। सामान्य रूप से बाघ-बाघिन की औसत उम्र 13 से 15 साल के बीच होती है।

22 नवंबर से चल रही थी बीमार

जैविक उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश साहू का कहना है कि बाघिन सरस्वती 22 नवंबर से ही बीमार चल रही थी। उसका इलाज 23 नवंबर को रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक व डॉ प्रवीण कुमार ने किया था।

उसके खून की जांच हुई थी। रिपोर्ट में उसे किडनी की बीमारी मिली थी। 30 नवंबर को रांची पशुचिकित्सा महाविद्यालय विशेषज्ञ दल ने गहन जांच की। किडनी में संक्रमण कम नहीं हो रहा था।

उद्यान प्रबंधन द्वारा देश के अन्य चिड़ियाघरों के पशु चिकित्सकों से भी परामर्श लिया था, लेकिन सरस्वती को नहीं बचाया जा सका।

दो डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम

मौत के बाद डॉ. एमके गुप्ता और डॉ संजीत कुमार ने मृत बाघिन का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों के दल ने प्रथमदृष्टया बाघिन की मौत का कारण किडनी की बीमारी बताया।

गहन जांच के लिए मृत बाघिन के विभिन्न अंगों के सैंपल लिये गए हैं। जांच के लिए IVRI बरेली व रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय (IVRI Bareilly and Ranchi Veterinary College) भेजा गया है। जांच के बाद मौत का कारण विस्तार से और स्पष्ट होगा।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...