HomeUncategorizedहिंदुस्तानी दूल्हे से शादी करने पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन, अटारी बार्डर पर...

हिंदुस्तानी दूल्हे से शादी करने पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन, अटारी बार्डर पर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Pakistani Girl Marriage Indian Boy: भारत व पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच भले ही राजनीतिक रिश्तों में कोई सुधार नहीं हो रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों देशों के युवक-युवतियों में आपस में शादी करने की चलन बढ़ रहा है।

हिंदुस्तानी दूल्हे से शादी करने पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन, अटारी बार्डर पर... - Pakistani bride arrived to marry Indian groom, stopped at Attari border...

मंगलवार को पाकिस्तान के कराची की रहने वाली जवरिया खानम  भारत में शादी रचाने के लिए अटारी बार्डर के रास्ते भारत पहुंचीं। जवरिया की शादी कोलकाता के बिजनेसमैन अहमद कमाल खान के बेटे समीर (Javeria Khanum And Sameer Marriage) से होगी।

अटारी बॉर्डर पहुंचने पर ससुराल परिवार ने ढोल के साथ जवरिया का स्वागत किया। जवरिया पाकिस्तान में कराची के अजमत इस्माइल खान की बेटी है।

हिंदुस्तानी दूल्हे से शादी करने पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन, अटारी बार्डर पर... - Pakistani bride arrived to marry Indian groom, stopped at Attari border...

जवरिया अकेले शादी करने आई भारत

मंगलवार को समीर खान अपने पिता के साथ अटारी बॉर्डर (Attic Border) पर जवरिया खानम को रिसीव करने पहुंचे थे। समीर ने बताया कि उन्होंने पांच साल जर्मनी में पढ़ाई की। यहीं पर उनकी मां की रिश्तेदार पाकिस्तान की रहने वाली जवरिया खान भी पढ़ाई करने आई थीं।

मई 2018 में उनकी मुलाकात जवरिया खान से हुई थी।जर्मनी में ही उन्होंने शादी का फैसला लिया था। शादी पहले करना चाहते थे, लेकिन कोरोना के कारण शादी नहीं हो सकी।

हिंदुस्तानी दूल्हे से शादी करने पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन, अटारी बार्डर पर... - Pakistani bride arrived to marry Indian groom, stopped at Attari border...

इसके बाद वीजा की कोशिशें चलती रहीं। दो साल बाद अब सिर्फ जवरिया को वीजा मिला है। इसलिए जवरिया (Jawaria) अकेले शादी करने भारत आई है। समीर ने बताया कि जवरिया को फिलहाल 45 दिन का वीजा मिला है। शादी के बाद वह वीजा को बढ़ाने की अर्जी डालेंगे, जिसके बाद उसे लाइफ टाइम वीजा मिलेगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...