Latest NewsUncategorizedगोगामेड़ी हत्याकांड में शूटर रोहित और नितिन चंडीगढ़ में गिरफ्तार

गोगामेड़ी हत्याकांड में शूटर रोहित और नितिन चंडीगढ़ में गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड (Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case) में वांछित शूटर रोहित राठौर और नितिन फौजी चंडीगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

इन दोनों का सहयोगी उधम भी पकड़ा गया है। यह सभी सेक्टर-22 के एक होटल में रुके थे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध Dinesh MN  के अनुसार तीनों को शनिवार देररात होटल में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। तीनों को सबसे पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले जाया गया है। वहां से इन्हें जयपुर लाया जाएगा।

पुलिस इन तक टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पहुंची

उन्होंने बताया कि गोगामेड़ी को मौत के घाट उतारने के बाद तीनों राजस्थान से हरियाणा के हिसार पहुंचे। यहां से मनाली गए। इसके बाद मनाली से चंडीगढ़ पहुंचे। पुलिस इन तक टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पहुंची।

इससे पहले शनिवार को जयपुर पुलिस ने शूटर्स की मदद करने वाले रामवीर जाट को गिरफ्तार किया था। रामवीर, नितिन फौजी का दोस्त है। दिल्ली पुलिस को शनिवार दोपहर दो बजे इनके चंडीगढ़ में होने की पुख्ता जानकारी मिली थी।

दिल्ली पुलिस के ADG (क्राइम ) रविंद्र सिंह ने राजस्थान पुलिस से यह जानकारी साझा की। इसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ (Biju George Joseph) ने इनकी गिरफ्तारी का जाल बिछाया।

spot_img

Latest articles

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

खबरें और भी हैं...