HomeUncategorizedमोहन यादव ने मध्य प्रदेश के नए CM के रूप में ली...

मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के नए CM के रूप में ली शपथ, दो डिप्टी चीफ मिनिस्टर भी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mohan Yadav Oath Ceremony : मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने बुधवार को राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड मैदान) में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने डॉ. यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दो उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी शपथ ली।

फिलहाल, किसी अन्य विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल पटेल ने सबसे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव को शपथ दिलाई। इसके बाद उप मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल (Jagdish Deora and Rajendra Shukla) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। फिलहाल, किसी अन्य विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है।

समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, नागालैण्ड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड संगमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस व अजीत पवार एवं नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाय. पैटन मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...