Latest Newsझारखंड…और इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़ गए बाइक चोर गिरोह के...

…और इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़ गए बाइक चोर गिरोह के 5 सदस्य, 6 दोपहिया…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Bike Thief Gang: Ranchi के अरगोड़ा थाना पुलिस (Argora Police Station) ने बाइक चोर गिरोह (Bike Thief Gang) का खुलासा करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में सुभाष कुमार, रवि लोहरा, राहुल उर्फ श्रीकेष, तबरेज अंसारी और सूरज करकेट्टा शामिल है। इनके पास से तीन Scooty, तीन Bike और पांच Mobile फोन बरामद किया गया है।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आनंदपुरी चौक में दो अपराधी बाइक और स्कूटी, जो चोरी का है, को बेचने के लिए घूम रहे हैं। इस सूचना पर City SP राजकुमार मेहता के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए DSP हटिया और थाना प्रभारी अरगोड़ा उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी टीम आनंदपुरी चौक पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे।

निशानदेही पर और 04 बाइक बरामद किया गया

टीम ने बाइक और स्कूटी (Bike and Scooter) के साथ खदेड़ कर दो लोगों सुभाष कुमार एवं रवि लोहरा पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि दोनों गाड़ी चोरी का है, जिसे हरमू हाउसिंग कॉलोनी एवं भारत माता चौक से चोरी किए हैं, जिसे बेचने के लिए घूम रहे थे।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि इनके साथ इमली चौक का सूरज केरकेट्टा, डीपाटोली का राहुल उर्फ श्रीकेश एवं इलाहीनगर का तबरेज अंसारी भी चोरी के काम में सहयोगी हैं।

दोनों ने पुलिस को बताया कि अरगोड़ा थाना एवं सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी (Bike Theft) करते है। बाइक पुनदाग, डीपाटोली के राहुल को देते हैं। राहुल और तबरेज जो इलाहीनगर का है, मिलकर बाइक को बेचने का काम करते हैं। इनके बताये अनुसार राहुल, तबरेज एवं सूरज को गिरफ्तार किया गया। इनके निशानदेही पर और 04 बाइक बरामद किया गया।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...