Homeझारखंडपहाड़, गिट्टी और बालू बेचने में लगी है हेमंत सरकार, नेता प्रतिपक्ष...

पहाड़, गिट्टी और बालू बेचने में लगी है हेमंत सरकार, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने…

Published on

spot_img

Palamu News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी (Amar Bauri) ने कहा कि पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी मां-बहनों के सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन वितरण करने व उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने का काम शुरू किया है।

इसी काम के लिए झारखंड की जनता ने 2019 में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जिम्मेदारी दी थी लेकिन राज्य सरकार पहाड़, गिट्टी, बालू बेचने में लगी है।

वे पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर के मौर्या फार्म हाउस में शनिवार को विधायक निधि से महिला स्वयं सहायता समूह के बीच सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।

उपरांत प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी

उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना अफवाह व धोखा है। यह लुटेरी सरकार है। आवास देने के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये की अवैध वसूली चल रही है। झारखंड में रोज गरीब के बहू-बेटियों की आबरू लूटी जा रही है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि जो काम हेमंत की सरकार को करनी थी वो पांकी विधायक डॉ मेहता कर रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत अमर कुमार बाउरी, कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, विजयानंद पाठक, हरेकृष्ण सिंह आदि ने दीप प्रज्जवलित कर की।

पांकी विधायक डा मेहता (Dr Mehta) ने कहा कि सखी मंडल की बहनों से पूर्व के चुनाव में किए वायदा को सिलाई मशीन व अंगवस्त्र दे कर पूरा करने की शुरुआत कर रहे हैं। सिलाई मशीन वितरण के उपरांत प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी व सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के अविनाश वर्मा, प्रभात भुईंया, अमित तिवारी, किरण मेहता, विरेन्द्र वर्मा, प्रकाश मेहता, प्रमुख सुनील कुमार पासवान, उप प्रमुख कुसुम लता देवी, संजय चंद्रवंशी, लाल प्रसाद यादव, निर्मल मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर समेत काफी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...