Homeझारखंडझारखंड में चल रहा कभी पारा का चढ़ना, कभी गिरना, दूर है...

झारखंड में चल रहा कभी पारा का चढ़ना, कभी गिरना, दूर है ठिठुराने वाली ठंड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Cold Weather: झारखंड में दिसंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है। लेकिन, ठंड (Cold) अभी रंगत में नहीं आई है। कभी पारा चढ़ रहा है तो कभी गिर रहा है। अभी ठिठुराने वाली ठंड दूर दिख रही है।

वैसे विभिन्न इलाकों में सोमवार को भी ठंड का अहसास हुआ, लेकिन राजधानी रांची में धूप खिली होने के कारण ठंड में थोड़ी नरमी रही। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, अगले चार दिनों तक रांची समेत इसके आसपास के इलाकों के तापमान में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह में कुहासा और दिन में धूप खिली रहेगी। चार दिन के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

कांके का न्यूनतम तापमान सबसे कम

अभी रात में भी कुहासे का असर जारी रहेगा। इससे सुबह में कनकनी बनी रहेगी। दूसरी ओर सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह में कुहासे की वजह से कनकनी का अहसास हुआ। झारखंड के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान औसतन 25 डिग्री के करीब है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) का कहना है कि झारखंड में सर्द हवाएं रुकने से ठंड में थोड़ी कमी का अहसास हो रहा है।

तेज धूप खिल रही है। अगले चार दिनों तक इसमें ज्यादा बदलाव की संभवना नहीं है। इसके बाद मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। इसके बाद ठंड बढ़ सकती है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...